1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजस्थान के कई शहरों में भूकंप के झटके

राजस्थान के कई शहरों में भूकंप के झटके

जयपुर: राजस्थान में आज रात भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.4 दर्ज की गई। राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के अनुसार भूकंप के झटके रात में 11.27 मिनट पर महसूस किए

राजस्थान के कई शहरों...- India TV Hindi
राजस्थान के कई शहरों में भूकंप के झटके

जयपुर: राजस्थान में आज रात भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.4 दर्ज की गई। राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के अनुसार भूकंप के झटके रात में 11.27 मिनट पर महसूस किए गए। इसका केंद्र राजस्थान के सीकर में था।

अजमेर भूकंप विभाग ने कहा कि इसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे थी।

राज्य के अधिकतर हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि जानमाल के नुकसान की अभी कोई खबर नहीं है।

नेशनल अर्थक्वेक सेंटर(यूएसए) की माने तो अनुसार भूकंप का केंद्र सीकर शहर से 45 किलोमीटर पूर्व में था। श्रीमाधोपुर  और रींगस के पास अलावली पर्वतमाला में इसकी गहराई करीब 15 किलोमीटर बताई गई है। यह केंद्र जयपुर से 65 किलोमीटर दूर बताया था।

जानकारी के अनुसार उत्तरी भारत के हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली रीजन में भूकंप के हल्के झटेक महसूस किए गए है। भूकंप का पहला झटका रात 11 :27  बजे आया। इसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता काफी कम आंकी गई।

इसके बाद 11 बजकर 29 मिनट तक कई और झटके महसूस किए गए। ये झटके जयपुर, सीकरी, अजमेर, झुंझनु, टोंक और इनके आस पास के इलाकों में महसूस किए गए।

Latest India News