1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नेपाल : भूकंप से जम्मू के 2 नागरिकों की मौत

नेपाल : भूकंप से जम्मू के 2 नागरिकों की मौत

जम्मू: नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप में जम्मू एवं कश्मीर के दो नागरिकों की मौत हो गई है। एक सूत्र ने रविवार को यहां यह जानकारी दी। पूर्व मंत्री और पीडीपी के वरिष्ठ नेता सरदार

भूकंप ने जम्मू में ली 2...- India TV Hindi
भूकंप ने जम्मू में ली 2 नागरिकों की जान

जम्मू: नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप में जम्मू एवं कश्मीर के दो नागरिकों की मौत हो गई है। एक सूत्र ने रविवार को यहां यह जानकारी दी। पूर्व मंत्री और पीडीपी के वरिष्ठ नेता सरदार रांगिल सिंह ने आईएएनएस को दिल्ली से फोन पर बताया, "जम्मू के भोर शिविर (सतवारी) के रहने वाले सरदार सुजान सिंह और उनके बेटे की नेपाल भूकंप में मौत हो गई है।"

उन्होंने कहा, "ये पिता-पुत्र काठमांडू में पंजाबी ढाबा चलाते थे।" रांगिल सिंह यहां एक प्रमुख ट्रास्पोर्टर भी हैं।

रांगिल सिंह ने कहा कि वह दिल्ली पहुंच गए हैं और वे नेपाल से इन दोनों के शवों को लाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि जम्मू में उनके पैतृक गांवों में अंतिम संस्कार किया जा सके।

नेपाल में शनिवार को आए 7.9 तीव्रता वाले भूकंप के बाद अब तक 1,800 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

Latest India News