1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मणिपुर के सेनापति क्षेत्र में 4.2 तीव्रता का भूकंप, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

मणिपुर के सेनापति क्षेत्र में 4.2 तीव्रता का भूकंप, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर में आज सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके मणिपुर के सेनापति क्षेत्र में महसूस किए गए हैं।

<p>Earthquake</p>- India TV Hindi
Earthquake

पूर्वोत्‍तर के राज्‍य मणिपुर में आज सुबह भूकंप के हल्‍के झटके महसूस किए गए। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके मणिपुर के सेनापति क्षेत्र में महसूस किए गए हैं। रिक्‍टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.2 आंकी गई है। 

मौसम विभाग से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार भूकंप 27 जनवरी को सुबह 10.19 बजे आया। भूकंप का केंद्र सेनापति क्षेत्र में जमीन से 50 किमी. गहराई में मौजूद था। फिलहाल इस भूकंप में किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। 

Latest India News