A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. निकोबार द्वीप पर 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके, सुबह 3.57 बजे हिली धरती

निकोबार द्वीप पर 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके, सुबह 3.57 बजे हिली धरती

बंगाल की खाड़ी में स्थित निकोबार द्वीप समूह में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए।

<p>Earthquake</p>- India TV Hindi
Earthquake

बंगाल की खाड़ी में स्थित निकोबार द्वीप समूह में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्‍टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई। भूकंप के बाद फिलहाल किसी के हताहत होने या फिर किसी प्रकार की सुनामी की जानकारी नहीं मिली है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके सुबह 3.57 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप से हुए किसी प्रकार के नुकसान की जानकारी अभी नहीं मिली है। बता दें कि पिछले महीने ही इंडोनेशिया के अलग अलग द्वीपों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जिसमें अभी तक मरने वालों की संख्‍या 2000 से अधिक हो गई है।

Latest India News