भूकंप के झटकों से हिला उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग में लोग घरों से बाहर निकले
भूकंप के झटकों से हिला उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग में लोग घरों से बाहर निकले
IndiaTV Hindi Desk
Published : Dec 28, 2017 05:30 pm IST, Updated : Dec 28, 2017 05:30 pm IST
उत्तराखंड के कई इलाकों में भूकंप की खबर है। रूद्रप्रयाग और देहरादून में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि जानमाल के नुकसान की अभी तक कोई खबर नहीं है।
Earthquake
नई दिल्ली: उत्तराखंड के कई इलाकों में भूकंप की खबर है। रूद्रप्रयाग और देहरादून में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि जानमाल के नुकसान की अभी तक कोई खबर नहीं है। बताया जाता है कि भूकंप का झटका महसूस होते ही लोगों में अफरा तफरी फैल गई और लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप की तीव्रता का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आपको बता दें कि उत्तराखंड राज्य भूकंप के मामले में बेहद संवेदनशील इलाका है।