1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ED ने ललित मोदी के खिलाफ गैर जमानती वारंट की मांग की

ED ने ललित मोदी के खिलाफ गैर जमानती वारंट की मांग की

मुंबई: IPL के पूर्व प्रमुख ललित मोदी के खिलाफ दर्ज कथित मनी लॉंड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज यहां एक विशेष अदालत का रूख कर उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने

ED ने ललित मोदी के खिलाफ...- India TV Hindi
ED ने ललित मोदी के खिलाफ गैर जमानती वारंट की मांग की

मुंबई: IPL के पूर्व प्रमुख ललित मोदी के खिलाफ दर्ज कथित मनी लॉंड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज यहां एक विशेष अदालत का रूख कर उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने की मांग की।

लंदन को अपना ठौर ठिकाना बना चुके ललित द्वारा समन का जवाब नहीं दिए जाने पर केंद्रीय एजेंसी ने विशेष प्रीवेंशन ऑफ मनी लाउंड्रिंग एक्ट :पीएमएलए: अदालत का रूख किया।

एक ED अधिकारी ने बताया, हमने गैर जमानती वारंट की मांग करते हुए अदालत का रूख किया क्योंकि उन्होंने इस महीने के शुरूआत मंे भेजे गए समन का जवाब नहीं दिया।

अर्जी पर 3 अगस्त को अदालत में सुनवाई होने की संभावना है।

Latest India News