1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. EESL पांच और राज्यों में बांटेगी कम खपत वाले पंखे

EESL पांच और राज्यों में बांटेगी कम खपत वाले पंखे

नई दिल्ली: कम कीमत पर पांच और राज्यों - दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्य प्रदेश - में अगले दो-तीन महीनों में बिजली की कम खपत करने वाले सीलिंग पंखों का वितरण किया जाएगा।

ceiling fan- India TV Hindi
ceiling fan

नई दिल्ली: कम कीमत पर पांच और राज्यों - दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्य प्रदेश - में अगले दो-तीन महीनों में बिजली की कम खपत करने वाले सीलिंग पंखों का वितरण किया जाएगा। फिलहाल सार्वजनिक क्षेत्र की एनर्जी एफिशियेंस सर्विसेज लिमिटेड (EESL) आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी तथा विजयवाड़ा और उत्तर प्रदेश के वाराणसी एवं कानपुर जिलों में ये 50 वाट के उर्जा दक्ष सीलिंग पंखों का वितरण कर रही है।

EESL के प्रबंध निदेशक सौरभ कुमार ने कहा, हमने अगले 2-3 महीनों में पांच राज्यों - दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्य प्रदेश- में ये उर्जा दक्ष पंखे वितरित करने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा, EESL ने 10 लाख उर्जा दक्ष पंखे खरीदने के लिए निविदा जारी की है। हमें उम्मीद है कि अगस्त के बाद से इन पंखों की आपूर्ति होने लगेगी।

फिलहाल एकमुश्त कीमत अदा करने पर ये पंखे 1,150 रपए में उपलब्ध है और मासिक किस्त के आधार पर भुगतान करने पर इसकी कीमत 1,200 रपए होगी। मासिक किस्त उपभोक्ताओं के बिजली बिल से काटी जाएगी। फिलहाल उर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE) द्वारा मानकीकृत पांच सितारे वाले 50 वाट के सीलिंग पंखे बाजार में 1,500 रपए प्रति इकाई से कम पर उपलब्ध नहीं हैं।

Latest India News