1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आज आधी रात से प्रभादेवी हो जाएगा ऐलफिन्स्टन स्टेशन का नाम

आज आधी रात से प्रभादेवी हो जाएगा ऐलफिन्स्टन स्टेशन का नाम

महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र में 16 दिसंबर, 2016 को स्टेशन का नाम बदलकर प्रभादेवी करने के फैसले से जुड़ा प्रस्ताव पारित किया गया था।

<p>Elphinstone station</p>- India TV Hindi
Elphinstone station

मुंबई: पश्चिम रेलवे के ऐलफिन्स्टन स्टेशन का नाम बदलकर प्रभादेवी करने का फैसला आज मध्यरात्रि से प्रभाव में आ जाएगा।

पश्चिम रेलवे ने आज एक बयान में कहा कि यात्रियों की सहूलियत के लिए स्टेशन बोर्ड, संकेतकों और सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली में जरूरी बदलाव किए जा रहे हैं। इसमें कहा गया कि प्रभादेवी के लिए स्टेशन कोड पीबीएचडी होगा।

महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र में 16 दिसंबर, 2016 को स्टेशन का नाम बदलकर प्रभादेवी करने के फैसले से जुड़ा प्रस्ताव पारित किया गया था।

 

Latest India News