1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: मोदी पर सवाल पूछकर फंस गए राहुल गांधी

VIDEO: मोदी पर सवाल पूछकर फंस गए राहुल गांधी

नई दिल्ली: बेंगलुरु के माउंट कार्मेल कॉलेज में छात्र-छात्राओं से रूबरू होने गए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को मोदी सरकार की आलोचना करना भारी पड़ गया। मोदी सरकार की आलोचना करते करते जब राहुल ने

VIDEO: मोदी पर सवाल पूछकर...- India TV Hindi
VIDEO: मोदी पर सवाल पूछकर फंस गए राहुल गांधी

नई दिल्ली: बेंगलुरु के माउंट कार्मेल कॉलेज में छात्र-छात्राओं से रूबरू होने गए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को मोदी सरकार की आलोचना करना भारी पड़ गया। मोदी सरकार की आलोचना करते करते जब राहुल ने छात्र-छात्राओं से सवाल पूछा कि क्या स्वच्छ भारत अभियान काम कर रहा है, इसके जवाब में सभी ने एक सुर में कहां, हां, काम कर रहा है।

राहुल ने दोबारा पूछा कि क्या काम कर रहा है, फिर सभी ने कहा हां काम कर रहा है, इस पर राहुल थोड़ा नर्वस हो गए और उन्होंने खुद को संभालते हुए कहा कि आपको लगता होगा कि काम कर रहा है लेकिन मेरा ऐसा मानना नहीं है। आप खुद ही सुनिए बच्चों से सवाल पूछते पूछते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की आलोचना पर राहुल गांधी कैसे घिरते नजर आए।

Latest India News