1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भोपाल में एयर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

भोपाल में एयर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

एयर इंडिया के एक विमान को तकनीकी खराबी के कारण मंगलवार सुबह मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हवाईअड्डे पर आपात स्थिति में उतारा गया।

air india- India TV Hindi
air india

भोपाल: दिल्ली से कोच्चि जा रहे एयर इंडिया के एक विमान को तकनीकी खराबी के कारण मंगलवार सुबह मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हवाईअड्डे पर आपात स्थिति में उतारा गया। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

एयर इंडिया के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से कोच्चि जा रहे विमान में कुछ तकनीकी गड़बड़ी आने पर उसकी लगभग सात बजे आपात लैंडिंग कराई गई। एयर इंडिया के मुताबिक, अभी यह तय नहीं है कि इन यात्रियों को दूसरी उड़ान के जरिये कोच्चि भेजा जाएगा या इसी उड़ान से आगे रवाना किया जाएगा। इससे पहले भी एयर इंडिया के विमानों में ऐसी स्थितियां पैदा हो चुकी हैं।

हाल ही में एयर इंडिया के एक विमान को बीते बुधवार 2 घंटे तक इसलिए रोककर रखना पड़ा था क्योंकि उसके कमांडर ने विमान की उड़ान के लिए एक विशेष महिला को-पायलट को लाने की मांग पर अड़ गया। विमान में उस समय 110 यात्री सवार थे।

इससे पहले भी पटना से करीब 100 यात्रियों को लेकर उड़ान भर रहे एयर इंडिया के एक विमान को तकनीकी खामी की वजह से IGI हवाईअड्डे पर आपात स्थिति में उतारा गया था। पटना-दिल्ली उड़ान के लैंडिंग गियर में समस्या आ गई थी।

 

Latest India News