A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच एक मुठभेड़ हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने रविवार की सुबह दक्षिण कश्मीर के त्राल के अरीबल इलाके में डार गनी गुंड गांव में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।

<p><br class="Apple-interchange-newline" /><span...- India TV Hindi
Encounter between militants and security forces in Pulwama of Jammu and Kashmir

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच एक मुठभेड़ हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने रविवार की सुबह दक्षिण कश्मीर के त्राल के अरीबल इलाके में डार गनी गुंड गांव में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। (2019 चुनावों से पहले जनता से चंदा मांगेगी कांग्रेस, 2 अक्तूबर से चलेगा 'डोर टू डोर' अभियान )

उन्होंने कहा कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में गुप्त सूचना मिलने के बाद यह अभियान शुरू किया गया। अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ तब शुरू हुई जब आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग की। इस पर सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

उन्होंने कहा कि मुठभेड़ चल रही है और ब्योरा इकट्ठा किया जा रहा है।

Latest India News