A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्‍मू कश्‍मीर: बडगाम मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने ढेर किया 1 आतंकी, इलाके में 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका

जम्‍मू कश्‍मीर: बडगाम मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने ढेर किया 1 आतंकी, इलाके में 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका

जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों के मुताबिक क्षेत्र में 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है।

Budgam (J&K) encounter- India TV Hindi
Budgam (J&K) encounter

जम्‍मू कश्‍मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सेंट्रल कश्‍मीर के बडगाम जिले के करालपोरा गांव में यह मुठभेड़ हो रही है। इस बीच पता चला है कि सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है। सुरक्षाबलों के मुताबिक क्षेत्र में 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। 

बताया जा रहा है कि बडगाम के करालपोरा क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। इसी बीच आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। फिलहाल दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। 

Latest India News

Related Video