A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर के राजौरी में सुरक्षबलों को बड़ी सफलता, एन्काउंटर में एक आतंकी ढेर

जम्मू कश्मीर के राजौरी में सुरक्षबलों को बड़ी सफलता, एन्काउंटर में एक आतंकी ढेर

आज जम्मू कश्मीर के राजौरी स्थित कालाकोटे इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई।

<p>Jammu Kashmir</p>- India TV Hindi
Image Source : AP Jammu Kashmir

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को गुरुवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। आज जम्मू कश्मीर के राजौरी स्थित कालाकोटे इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। फिलहाल सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। 

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है। फिलहाल इस आतंकी की पहचान नहीं हो चुकी है। इससे पहले पुलिस और सेना के संयुक्त बल ने कालाकोटे क्षेत्र में तलाशी अभ्यिायन शुरू किया था। जैसे ही सुरक्षाबल घटनास्थल पर पहुंचे। तभी आतंकी ने उन पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में आतंकी मारा गया।

Latest India News