1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कभी होटल में बर्तन धोता था ये 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट'

कभी होटल में बर्तन धोता था ये 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट'

नई दिल्ली: 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' और पुलिस उप निरीक्षक को फिर एक बार महाराष्ट्र पुलिस ने निलंबित कर दिया है। सूत्रों की माने तो लंबे समय तक ड्यूटी से गैरहाजिर रहने के चलते उनका निलंबन हुआ


यह हैं मुंबई के दया नायक। दया नायक की कहानी कुछ यूं है कि साधारण परिवार से निकले नायक ने होटल में बतौर वेटर 8 साल तक काम किया लेकिन किसी को नहीं पता था कि यही लड़का एक दिन अंडरवर्ल्ड से जुड़े कई गुंडों को चुन चुन कर मारेगा।

ये आगे चलकर देश के जाने माने 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' के रूप में प्रसिद्ध हुए। दया के नाम पर लगभग 80 एनकाउंटर दर्ज हैं।

दया जब अपने मिशन पर निकले थे कि उनको खुद यह अंदाजा नहीं था कि एक दिन वह दुश्मनों को मार गिराकर अपना नाम उच्च स्तरीय पुलिस ऑफिसरों की लिस्ट में दर्ज करा लेंगे। लेकिन यह हुआ। उनके मुताबिक यह उनकी कड़ी मेहनत का नजीता था। उनका आत्मविश्वास कभी नहीं डगमगाया। वह इसी तरह आगे बढ़ते चले गए।

Latest India News