1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के काफिले की कार दार्जिलिंग के खाई में गिरी

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के काफिले की कार दार्जिलिंग के खाई में गिरी

नई दिल्ली: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की काफिले की एक कार शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई और खाई में जा गिरी। राष्ट्रपति का यह काफिला दार्जिलिंग से बागडोगरा जा रहा था।

pranab mukherjee- India TV Hindi
pranab mukherjee

नई दिल्ली: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की काफिले की एक कार शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई और खाई में जा गिरी। राष्ट्रपति का यह काफिला दार्जिलिंग से बागडोगरा जा रहा था। हादसे में छह सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। घटना दार्जिलिंग के गोराबारी इलाके की है।

इस काफिले के साथ राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी चल रही थीं। इस हादसे में काफिले के ड्यूटी पर तैनात छह सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं। सभी को सुरक्षित बचा लिया गया है। ममता के साथ राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी और कांग्रेस की नेता श्रर्मिष्ठा और भाई अभिजित भी साथ में थे।

जानकारी के अनुसार यह काफिला दार्जीलिंग के सोनादा से गुजर रहा था तभी कोहरे की वजह से एक कार मोड़ पर एक गड्ढे में जा गिरी। बचाव कार्य की निगरानी खुद ममता बनर्जी ने की और सभी सुरक्षा कर्मियों को सुरक्षित निकाल लिया गया और इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भेज दिया गया है।

राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से एक ट्वीट कर इस घटना के बारे में सूचना दी गई है और बताया गया है कि राष्ट्रपति भी पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Latest India News