नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस प्रैक्टिस में जहां खुद पुलिसवाले अपने ही फेंके बम का शिकार हो गए। यूपी के इटावा पुलिस लाइन में पुलिसवाले हथियार चलाने और बम फेंकने की रिहर्सल कर रहे थे लेकिन इस प्रैक्टिस के दौरान पुलिसवाले अपने ही एक मिर्ची बम के शिकार हो गए और मैदान छोड़कर भागते नजर आए।
पुलिस टीम खांसती नजर आई। पुलिसवालों की ये हालत एक मामूली बम ने की है। उस बम का नाम है चिली बम। इटावा में पुलिसवाले चिली बम को फेंकने की प्रेक्टिस कर रहे थे। मकसद था दंगाईयों को काबू करने के लिए इस बम का इस्तेमाल करना इसीलिए इटावा के पुलिसवाले बम फेंकने की रिहर्सल कर रहे थे। चारों तरफ सैंकड़ों पुलिसवाले खड़े थे। SSP साहिबा भी देख रहीं थीं। कई बम फेंके लेकिन फटे नहीं तभी एक और चिली बम फेंका गया और ये फट गया। चिली बम फटते ही इस मैदान में धुआं हुआ। और फिर मैदान छोड़कर दौड़ते नज़र आए
जिस चिली बम को दंगाइयों पर छोड़ने को प्रेक्टिस हो रही थी उसी बम के ये पुलिसवाले शिकार हो गए। यानी बम भी खुद ही फेंका और शिकार भी खुद ही हो गए
चिली बम सौ मीटर तक असर करता है लेकिन एसएसपी का कहना है कि हवा का रूख इनकी तरफ था इसीलिए मिर्ची वाला धुआं उनकी तरफ आ गया। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव होने वाले हैं। चुनाव के वक्त दंगाइयों काबू करने के लिए यूपी पुलिस इस तरह के रिहार्सल कर रही है। इटावा पुलिस लाइन के इस मैदान में चिली बम के साथ-साथ बंदूक चलाने के भी प्रैक्टिस हुई लेकिन इन पुलिस वालों ने काफी कोशिश की लेकिन बंदूक से गोली नहीं निकली।
अगली स्लाइड में देखे वीडियो-
Latest India News