एक दशक से मितुल पटेल इन सभी के साथ काम कर रही हैं। इनका कहना है कि जैसे पहले इनके समाज में पढ़ाई का चलन कम था, वैसी ही स्थिति आज भी है। वन्य जीव संरक्षण कानून के बाद मदारी समुदाय ने सांप और बंदर का खेल दिखाना बंद कर दिया है। इसी कारण 50 हजार परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। मदारी समुदाय के लोग खेल दिखाकर अपने दिनभर की रोजी-रोटी कमाते हैं औऱ अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं, पर वन्य जीव संरक्षण कानून से उनके सामने मुसीबतें खड़ी हो गई हो गई हैं कि वे कैसे अपने परिवार का पालन-पोषण करें।
Latest India News