नई दिल्ली: जिस्म फरोशी के धंधे कही चले तो कही बंद हुए लेकिन मुरादनगर की गांधी कॉलोनी में जिस्म फरोशी का धंधा काफी समय से चल रहा है। इसको लेकर काफी बार पुलिस में शिकायत भी की गई है। मगर पुलिस प्रशासन की ओर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से शनिवार को लोगों का गुस्सा पुलिस पर फूट पड़ा। वहां के स्थानीय लोगों ने गांधी नगर के ठीक उसी इलाके में धावा बोला, जहां जिस्म फरोशी का धंधा चलता है। पुलिस प्रशासन की कोई कार्यवाई ना होने से स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए काफी हंगामा भी किया। नरेबाजी के दौरान कुछ लोग आपस में भी भिड़ गए और उनके बीच हाथापाई तक हो गई।
स्थानीय लोगों ने पुलिस पर आरोप लगया कि यह बात पुलिस के जानते हुए भी पुलिस प्रशासन चुप बेठा हुआ है और इस मामले में कोई कार्यवाई नहीं की जा रही। लोगों ने यहां तक कहा कि जिस्म फरोशी के धंधे को कई बार रंगेहाथ भी पकड़ा लेकिन इसके वाबजूद भी जाने पर भी पुलिस कार्रवाई नहीं करती। मामले को पुलिस स्टेशन तक जाने से पहले ही रफा-दफा कर दिया जाता है। अब स्थानीय लोग परेशान होकर SSP से अपनी गुहार लगा रहे हैं।
Latest India News