1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. फेसबुक ने 100 वाईफाई हाटस्पाट के लिए बीएसएनएल से गठजोड़ किया

फेसबुक ने 100 वाईफाई हाटस्पाट के लिए बीएसएनएल से गठजोड़ किया

नई दिल्ली: सोशल नेटवर्क वेबसाइट फेसबुक देश के ग्रामीण हिस्सों में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी बीएसएनएल के साथ भागीदारी में 100 वाईफाई साइट के प्रायोजन पर हर साल पांच करोड़ रुपए खर्च करेगी। बीएसएनएल के

फेसबुक ने 100 WiFi HotSpot के लिए...- India TV Hindi
फेसबुक ने 100 WiFi HotSpot के लिए BSNL से गठजोड़ किया

नई दिल्ली: सोशल नेटवर्क वेबसाइट फेसबुक देश के ग्रामीण हिस्सों में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी बीएसएनएल के साथ भागीदारी में 100 वाईफाई साइट के प्रायोजन पर हर साल पांच करोड़ रुपए खर्च करेगी। बीएसएनएल के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, फेसबुक ने पश्चिमी व दक्षिणी भारत में गांवों में 100 वाईफाई हाटस्पाट के प्रायोजन के लिए हमारे साथ भागीदारी की है। वे हर हॉटस्पाट के लिए सालाना पांच लाख रुपए का भुगतान बीएसएनएल बैंडविड्थ मद में करेंगे। ये हाटस्पाट बीएसएनल द्वारा चयनित कंपनी क्वाड जेन स्थापित कर रही है।

श्रीवास्तव ने कहा, समझौते के तहत हम 25 हाटस्पाट पहले ही स्थापित कर चुके हैं। फेसबुक केवल उन्हें प्रायोजित कर रही है, वह किसी तरह की राजस्व हिस्सेदारी नहीं करेगी। क्वाड जेन इन हाटस्पाट को स्थापित करेगी और बिक्री का काम देखेगी। बीएसएनएल व क्वाडजेन के बीच राजस्व हिस्सेदारी माडल है। फेसबुक से इस बारे में टिप्पणी नहीं मिल सकी। उन्होंने कहा कि बीएसएनएल व फेसबुक के बीच समझौता तीन साल के लिए है जिसे दो और साल के लिए बढाया जा सकता है।

अनेक सांसदों ने भी उन गांवों में वाईफाई हॉटस्पॉट स्थापित करने में रुचि दिखाई है जिन्हें उन्होंने सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिया है। श्रीवास्तव ने कहा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, रवि शंकर प्रसाद, नजमा हेपतुल्ला, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन उन गांवों में वाईफाई हॉटस्पॉट के लिए बीएसएनएल बैंडविड्थ को प्रायोजित कर रहे हैं जिन्होंने उन्होंने सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिया है। बीएसएनएल एमपीलैड योजना क तहत इस माडल के बारे में सांसदों से संपर्क साधा है और 50 से अधिक सांसदों ने इस बारे में सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।

Latest India News