नई दिल्ली: फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने एक इंफोग्राफी में भारत का गलत नक्शा दिखाया है। इसमें भारत के नक्शे से जम्मू-कश्मीर गायब है।
मार्क के इस पोस्ट ने भारत और पाकिस्तान के कश्मीर समर्थकों के बीच सोशल मीडिया पर जंग छेड दी है। इंटरनेट डॉट ओआरजी के सबंध में डाली गई पोस्ट में भारत के उत्तरी हिस्से यानी कश्मीर को भारत के नकशे में नहीं दिखाया गया है।
मार्क ज़ुकरबर्ग की इस पोस्ट के कुछ ही देर बाद इसके विरोध में प्रतिक्रियाएं आनी शुरु हो गईं। इस पुराने मुद्दे पर भारतीय यूजर्स की ओर से एतराज जताया गया और इस गलती को सुधारने के लिए कहा गया है।
एक यूजर ने लिखा, "हमें नहीं चाहिए तुम्हारा फ्री इंटरनेट, अभी की अभी नक्शे को बदलो। इसके बाद एक अन्य यूजर लिखता है "जब तक फेसबुक अपनी गलती नहीं सुधारता, सभी भारतीयों को लॉग-ऑफ हो जाना चाहिए।"
सोशल मीडिया पर लगातार हो रही आलोचना के बाद मार्क जुकरबर्ग ने इस गलती को सुधारा और नए नक्शे में कश्मीर को भारत के साथ जोड़ दिया।
Latest India News