1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. वोटर रजिस्ट्रेशन के लिए फेसबुक विशेष बटन एक्टिवेट करेगा

वोटर रजिस्ट्रेशन के लिए फेसबुक विशेष बटन एक्टिवेट करेगा

फेसबुक ने उत्तराखंड में आगामी विधान सभा चुनावों में मतदाता पंजीकरण अभियान के लिये एक विशेष बटन एक्टिवेट करने का निर्णय लिया है।

Facebook- India TV Hindi
Image Source : PTI Facebook

देहरादून: सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने उत्तराखंड में आगामी विधान सभा चुनावों में मतदाता पंजीकरण अभियान के लिये एक विशेष बटन एक्टिवेट करने का निर्णय लिया है। 

मतदाता पंजीकरण अभियान के लिये फेसबुक पर विशेष बटन "रजिस्टर टू वोट" उत्तराखंड में आठ अक्टूबर से एक्टिवेट हो जायेगी। फेसबुक उन सभी पांच राज्यों के लिये यह बटन एक्टिवेट करेगी, जहां आगामी विधान सभा चुनाव होने हैं। 

देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

प्रदेश की मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी ने कहा कि प्रदेश में अगले साल एक जनवरी, 2017 को 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को मतदाता सूची में जोड़ने के लिये अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विशेष रूप से युवा वोटरों को जोड़ने तथा आम जन में मतदाता जागरूता बढ़ाने के लिये इस बार उाराखण्ड निर्वाचन कार्यालय ने फेसबुक पेज और ट्विटर एकाउंट भी प्रारम्भ किया है। 

पूरे भारत में लगभग 16 करोड़ फेसबुक यूजर्स हैं। नौ अक्टूबर तक मणिपुर, पंजाब, गोवा, उत्तराखण्ड तथा उत्तर प्रदेश के लिये फेसबुक रजिस्टर टू वोट बटन एक्टिवेट करेगा। फेसबुक के निदेशक पब्लिक पॉलिसी अंखी दास ने बताया कि फेसबुक को मतदाता जागरूकता के अभियान में अपनी जिम्मेदारी का अहसास है और वह इसे पूरा करने का प्रयास कर रहा है। 

अठारह वर्ष से अधिक आयु के फेसबुक यूजर्स को आठ अक्टूबर को उनकी न्यूज फीड में मतदाता पंजीकरण के लिये रिमाइंडर मिलेगा, जहां रजिस्टर टू वोट बटन पर क्लिक करने पर वे नेशनल वोटर्स सर्विस पोर्टल पर पहुंच जायेंगे। वोटर सर्विस पोर्टल पर वे स्वयं को पंजीकृत करने की अगली कार्यवाही कर सकते हैं। 

Latest India News