1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुड़गांव में भड़के कर्मचारियों ने फैक्ट्री-गाड़ियों में लगाई आग

गुड़गांव में भड़के कर्मचारियों ने फैक्ट्री-गाड़ियों में लगाई आग

गुड़गांव: गुड़गांव के सेक्टर-34 में एक एक्सपोर्ट कंपनी में कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया। उग्र कर्मचारियों ने क़रीब 6 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया, साथ ही कंपनी में जमकर तोड़फोड़ भी की। दरअसल

गुड़गांव में...- India TV Hindi
गुड़गांव में कर्मचारियों ने फैक्ट्री में लगाई आग

गुड़गांव: गुड़गांव के सेक्टर-34 में एक एक्सपोर्ट कंपनी में कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया। उग्र कर्मचारियों ने क़रीब 6 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया, साथ ही कंपनी में जमकर तोड़फोड़ भी की।

दरअसल ये पूरा हंगामा एक अफ़वाह को लेकर हुआ। हीरो होंडा चौंक के पास ओरिएंटल क्राफ्ट कंपनी में सुबह क़रीब 10 बजे लिफ़्ट में करंट लगने से एक कर्मचारी की मौत की अफवाह फैल गई, जिसके बाद कर्मचारी उग्र हो गए और हंगामा करने लगे।

सूचना पाकर मौक़े पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे कर्मचारियों को वहां से हटा दिया। इस कंपनी में पहले भी इस तरह की वारदात हो चुकी है। लिहाजा प्रशासन ने कंपनी के बाहर रैपिड एक्शन फ़ोर्स की तैनाती कर दी है।

Latest India News