Bhasha
Published : Mar 23, 2017 07:27 am IST, Updated : Mar 23, 2017 09:48 am IST
फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में एक ढोंगी बाबा ने महिला को सम्मोहित कर न केवल उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया बल्कि उसके पति व बेटे को जान से मारने की धमकी देते हुए
Faridabad Rape
फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में एक ढोंगी बाबा ने महिला को सम्मोहित कर न केवल उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया बल्कि उसके पति व बेटे को जान से मारने की धमकी देते हुए नकदी व जेवरात भी हड़प लिए।
पुलिस के अनुसार फरीदाबाद निवासी एक महिला ने पुलिस में शिकायत दी कि पिछले दिनों उसने घर में ललितानंद से भागवत कथा करवाई थी। उसके बाद से ही ललितानंद उनके घर आने जाने लगा। फिर एक दिन उसने उसके माथे पर अगूंठा लागकर उसे सम्मोहित करके उससे बलात्कार किया और इसके बाद ललितानंद उसके साथ बलात्कार करता रहा और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी और उसको घर से भगा दिया।
उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत है कि इसके बाद हर रोज ललितानंद शराब पीकर आता और उसके साथ लडाई मारपीट करता। उसके बाद वह उसके पैसे व जेवर भी ले गया और वह उसे परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।