1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. घर वालों को नही था मंजूर इसलिए अपना लिया इस्लाम घर्म और कर लिया निकाह

घर वालों को नही था मंजूर इसलिए अपना लिया इस्लाम घर्म और कर लिया निकाह

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के नौचंदी थानाक्षेत्र में एक प्रेमी युगल ने इस्लाम धर्म कबूल कर निकाह कर लिया। प्रेमी जोड़े ने परिजनों से जान का खतरा बताते हुए अब हाईकोर्ट में याचिका

घर वालों को नही था...- India TV Hindi
घर वालों को नही था मंजूर इसलिए इस्लाम घर्म कुबूल कर किया निकाह।

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के नौचंदी थानाक्षेत्र में एक प्रेमी युगल ने इस्लाम धर्म कबूल कर निकाह कर लिया। प्रेमी जोड़े ने परिजनों से जान का खतरा बताते हुए अब हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

इस्लाम धर्म कबूल कर निकाह करने वाले प्रेमी युगल ने तर्क दिया है कि सम्मान और सुरक्षा के लिए उन्होंने अपना धर्म परिवर्तन किया है। प्रेमी युगल ने इस संबंध में डीआईजी को भी पत्र भेजकर सुरक्षा की मांग की है।

नौचंदी थानाक्षेत्र के जयदेवीनगर निवासी कपिल कुमार का अपनी ही कॉलोनी में रहने वाली रेनू से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन उनके परिजन इसके खिलाफ थे। दोनों ने 11 मई को घर छोड़ दिया और दिल्ली आ गए, जहां दोनों एक मौलाना से मिले और अपना धर्म परिवर्तन कर लिया। इसके बाद दोनों ने नाम बदलकर क्रमश: कपिल खान और रेनू खान रख लिया।

प्रेमी-प्रेमिका ने धर्म परिवर्तन कर निकाह तो कर ली, लेकिन अब दोनों के सिर पर जान का खतरा मंडरा रहा है।

दिल्ली से लौटी रेनू ने मंगलवार को बताया कि उसे अपने भाई से जान को खतरा है। उसने कहा कि उसका भाई दोनों की हत्या कर सकता है।

प्रेमी युगल के वकील विकास तोमर ने दिल्ली हाईकोर्ट में उनकी जान की सुरक्षा की याचिका दायर की है। वकील के साथ मेरठ पहुंचे प्रेमी युगल ने इस संबंध में डीआईजी को भी पत्र भेजकर सुरक्षा की मांग की है।

उनके वकील विकास तोमर ने बताया कि हाईकोर्ट ने उन दोनों की सुरक्षा के निर्देश दिए हैं। इस पर इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा का कहना है कि हाईकोर्ट का आदेश मिलने पर दोनों को पुलिस पूरी सुरक्षा प्रदान करेगी।

Latest India News