1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राहुल गांधी को अपनी बर्बाद फसल का दर्द सुनाने वाले किसान ने की खुदकुशी

राहुल गांधी को अपनी बर्बाद फसल का दर्द सुनाने वाले किसान ने की खुदकुशी

नई दिल्लीः राहुल गांधी को बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसल के बारे में बताने वाले पंजाब के 60 वर्षीय किसान सुरजीत सिंह ने आत्महत्या कर ली है।28 अप्रैल को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के

राहुल  को अपना दर्द...- India TV Hindi
राहुल को अपना दर्द सुनाने वाले किसान ने की खुदकुशी

नई दिल्लीः राहुल गांधी को बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसल के बारे में बताने वाले पंजाब के 60 वर्षीय किसान सुरजीत सिंह ने आत्महत्या कर ली है।28 अप्रैल को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के पंजाब दौरे के वक्त सुरजीत ने अपनी समस्या का ब्यौरा दिया था।

पुलिस के अनुुसार, सुरजीत सिंह के ऊपर लाखों का कर्ज था जिसको चुकाने में वो असफल थे। वहीं इस साल मार्च और अप्रैल में हुई बेमौसम बारिश से उनकी गेहूं की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई थी।

राहुल ने अपने पंजाब दौरे पर उन्हें और पंजाब के दूसरे किसानों को भरोसा दिलाया था कि विपक्ष पार्टी के नेता होने के नाते उनकी जितनी मदद हो सकेगी करेंगे।

केंद्र ने बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से जिन किसानों की फसल को हुए नुकसान के लिए मुआवजे की राशि बढ़ाने की घोषणा की थी, लेकिन यहां के किसानों का कहना है कि उन्हें अब तक कोई पैसा नहीं मिला है।

Latest India News