A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शराब पीकर मारपीट के आरोप में मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल गिरफ्तार, बाद में जमानत पर रिहा

शराब पीकर मारपीट के आरोप में मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल गिरफ्तार, बाद में जमानत पर रिहा

बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल यहां डिफेंस कॉलोनी में आज तड़के नशे की हालत में अपने एक पड़ोसी को धमकी देने के मामले में तीन अन्य व्यक्तियों के साथ गिरफ्तार किया गया।

rohit bal- India TV Hindi
rohit bal

नई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल यहां डिफेंस कॉलोनी में आज तड़के नशे की हालत में अपने एक पड़ोसी को धमकी देने के मामले में तीन अन्य व्यक्तियों के साथ गिरफ्तार किया गया। इन चारों को बाद में जमानत मिल गयी।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) ईश्वर सिंह ने बताया कि इकबाल सिंह नामक एक व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत की कि ललित कुमार, रमेश, प्रमोद के साथ रोहित बल जबरन उनके घर में घुस गए। वे नशे में थे। उन्होंने उसे धमकी दी और घर में बवाल मचाया।

रोहित बल पर आरोप है कि उन्होंने शराब पीकर पड़ोसी से झगड़ा किया और घर में घुसकर मारपीट की। बाद में चारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन जमानत पर छोड़ दिया गया।

बल के प्रवक्ता ने कहा, यह कार पार्किंग को लेकर झगड़ा था। अब यह खत्म हो गया है और वह (बल) आराम कर रहे हैं।

Latest India News