1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत-चीन के तेज़ आर्थिक विकास से सारी दुनिया का भला

भारत-चीन के तेज़ आर्थिक विकास से सारी दुनिया का भला

नई दिल्ली: चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की जिस दौरान इस बात का जिक्र किया गया कि भारत और चीन में मजबूत आर्थिक वृद्धि सारी

Prime Minister of India Narendra Modi with Chinese leader...- India TV Hindi
Prime Minister of India Narendra Modi with Chinese leader Han Zheng

नई दिल्ली: चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की जिस दौरान इस बात का जिक्र किया गया कि भारत और चीन में मजबूत आर्थिक वृद्धि सारी दुनिया की अर्थव्यवस्था के लिए विकास के इंजन के रूप में काम कर सकती है। शंघाई के पार्टी सचिव और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के पोलितब्यूरो के सदस्य हान झेंग और मोदी ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा भी की।

मोदी की शंघाई यात्रा का परिणाम शंघाई से भारत आने वालों की संख्या बढ़ी

प्रधानमंत्री कार्यालय के एक बयान में कहा गया है कि मौजूदा वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा करते हुए दोनों नेताओं ने इस बात का जिक्र किया कि भारत और चीन में मजबूत आर्थिक वृद्धि वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए विकास के इंजन के रूप में काम कर सकता है। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने पिछले साल शंघाई की अपनी यात्रा के दौरान वहां हान के साथ अपनी मुलाकात को याद किया। बयान में कहा गया है कि हान ने कहा कि मोदी की पिछले साल की शंघाई यात्रा और इसके परिणामस्वरूप भारत के बारे में जागरूकता बढ़ने से शंघाई से भारत की यात्रा पर आने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

मुंबई-शंघाई सिस्टर सिटी एग्रीमेंट ने दोनों महानगरों के संबंध किए मज़बूत

मोदी ने कहा कि मुंबई-शंघाई सिस्टर सिटी एग्रीमेंट ने भारत और चीन की वित्तीय राजधानियों के बीच मजबूत संबंधों की आधारशिला रखी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इंडिया-चाइना प्रोविंशियल लीडर्स फोरम की स्थापना भी भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने तथा मजबूत करने की दिशा में एक स्वागतयोग्य कदम है।

Latest India News