नई दिल्ली: देश के राजधानी की कानून-व्यवस्था पर आए दिन सवाल उठते रहते है लेकिन इस बार जो मामला सामने आया है काफी डरावना।
इस हत्याकांड का सबसे चौंकाने वाला पहलू ये है कि जिसने खुलेआम धमकी देकर हत्या की वो कोई और नहीं बल्कि एक बहू है। आरोप है कि बहू ने इसलिए अपने ससुर का कत्ल कर दिया क्योंकि ससुर ने उसे उसके ब्यॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था।
घरवालों का आरोप है कि पवन की पत्नी पूजा का एक डॉक्टर से अफेयर था औऱ शक है कि उस डॉक्टर ने इस कत्ल में पूजा की मदद की है क्योंकि जिस तरीके से इस हत्या को अंजाम दिया गया वो किसी अकेली महिला के लिए मुमकिन नहीं लगता।
पूजा कत्ल के बाद अपने साथ ढेर सारे गहने और कुछ संपत्ति के कागज़ात लेकर फरार हो गयी। पुलिस अबतक उसे तो गिरफ्तार नहीं कर पायी है लेकिन उसके ब्यॉयफ्रेंड को पकड़ लिया गया है।
अगली स्लाइड में देखें और तस्वीरें
Latest India News