1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कलयुगी बाप खुद और दूसरे लड़कों से करवाता था बेटी का रेप

कलयुगी बाप खुद और दूसरे लड़कों से करवाता था बेटी का रेप

नई दिल्ली: मेरठ में एक इंसान ने बाप बेटी के रिश्ते को तार-तार कर दिया है। यह कलयुगी बाप अपनी नाबालिग बेटी के साथ जबरन करता था सेक्स और बाहरी लड़कों को भी जबरन सौंपता

कलयुगी बाप खुद और...- India TV Hindi
कलयुगी बाप खुद और दूसरे लड़कों से करवाता था बेटी का रेप

नई दिल्ली: मेरठ में एक इंसान ने बाप बेटी के रिश्ते को तार-तार कर दिया है। यह कलयुगी बाप अपनी नाबालिग बेटी के साथ जबरन करता था सेक्स और बाहरी लड़कों को भी जबरन सौंपता था उसका जिस्म। इतना ही नहीं उससे भीख भी मंगवाता था और नशे के लिए पैसे भी छीन लेता था।

पूरा मामला सामने तब आया जब लड़की कानपुर के काकादेव इलाके स्थित अपने ननिहाल पहुंची और अपनी आपबीती मां और अन्य परिजनों को सुनायी। इसके बाद जब आरोपी बाप किशोरी को लेने काकादेव पहुंचा तो ससुराल में उसकी जमकर धुनाई की गयी और फिर उसे पुलिस को सौंप दिया गया। फिलहाल काकादेव पुलिस मेरठ पुलिस से संपर्क कर पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

20 साल पहले लोहारन भप्ता जीटी रोड निवासी महिला की शादी मेरठ के कतायमीर परतापुर में रहने वाले ज्ञानचंद से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही महिला ने पति का घर छोड़ा और मायके में रहने लगी. लेकिन ज्ञान ने एक बेटी (17)  को अपने पास ही रखा।

किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसका पिता नशे की हालत में कई बार उससे दुष्कर्म कर चुका है। बाहरी लड़कों को भी घर लेकर अत था और उनके साथ जबरन भेजता था।

ज्ञानचंद ने कहा यह सम्भव है कि नशे की हालत में उससे कुछ गलत हुआ हो। काकादेव एसओ उदय प्रताप ने बताया कि घटना मेरठ में हुई है इस कारण एफआईआर वहीं दर्ज होगी। वहां की पुलिस से सम्पर्क किया जा रहा है।

किशोरी ने बताया की मेरठ में भी उससे पिता भीख मंगवाता था। पिता की हरकतों से त्रस्त वह वहां के थाने भी गई थी मगर पुलिस ने उसकी एक न सुनी और उसे पागल बताकर थाने से भगा दिया।

Latest India News