1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. यूपी: महिला रेडियो जॉकी ने छेड़खानी से तंग आकर लाइव शो में दिया इस्तीफा

यूपी: महिला रेडियो जॉकी ने छेड़खानी से तंग आकर लाइव शो में दिया इस्तीफा

यूपी के इलाहाबाद में एक महिला रेडियो जॉकी ने छेड़खानी से तंग आकर नौकरी से इस्तीफा दे दिया है, ये इस्तीफ़ा उन्होंने लाइव शो के दौरान बक़ायदा ऐलान करके दिया। बताया जा रहा है

Radio Jockey- India TV Hindi
Radio Jockey

यूपी के इलाहाबाद में एक महिला रेडियो जॉकी ने छेड़खानी से तंग आकर नौकरी से इस्तीफा दे दिया है, ये इस्तीफ़ा उन्होंने लाइव शो के दौरान बक़ायदा ऐलान करके दिया। 

बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले घर लौटते समय बाइक सवार गुंडों ने पहले उनके साथ छेड़छाड़ की और फिर उन्हें जबरन रोकने की कोशिश की। रेडियों जॉकी ने किसी तरह से गुंडों से खुद को बचाया लेकिन इस घटना के बाद से वो काफी डर गयी और दहशत में लाइव शो के दौरान नौकरी छोड़ने का ऐलान कर दिया।

रेडियो जॉकी ने शो के दौरान कहा: "मैं अब शो नहीं करना चाहती और शायद आज का यू- टर्न आखिरी यू-टर्न होगा इसके बाद आप मुझे नहीं सुन पाएंगे रेडियो पर क्योंकि मेरा शो 5 से 9 होता है मुझे रात को घर वापस जाना होता है और जब मैं सेफ फील नहीं करती हूं, वो मुझे तोड़ रही है, अंदर से मैं नहीं करना चाहती।"

इस ऐलान के तुरंत बाद पूरे इलाहाबाद में हड़कंप मच गया। लाइव शो में ही डीएम ने खुद फोन कर उनसे बात की और कहा कि वह उनकी बहादुरी की प्रशंसा करते हैं लेकिन उन्हें नौकरी नहीं छोड़नी चाहिये। इलाहाबाद प्रशासन के साथ-साथ रेडियों जॉकी के फैंस ने भी पीडिता से नौकरी नहीं छोड़ने की अपील की है लेकिन फ़िलहाल वो अपना फ़ैसला बदलने को तैयार नही है। 

इस बीच घटना के तीन दिन बीतने के बाद भी इस मामले में इलाहाबाद पुलिस के हाथ अभी मनचले नहीं लगे हैं। अफसरों का दावा है कि वो चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे के सहारे आरोपियों की तलाश कर रही है। 

Latest India News