1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इंफोसिस की महिला कर्मचारी की दफ्तर के भीतर हत्या

इंफोसिस की महिला कर्मचारी की दफ्तर के भीतर हत्या

पुणे: पुणे के हिंदजवाडी स्थित इंफोसिस कार्यालय में कार्यरत एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की आज कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी गई। राजीव गांधी इंफोटेक पार्क में स्थित इंफोसिस कार्यालय में 25 साल

Infosys engineer- India TV Hindi
Infosys engineer

पुणे: पुणे के हिंदजवाडी स्थित इंफोसिस कार्यालय में कार्यरत एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की आज कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी गई। राजीव गांधी इंफोटेक पार्क में स्थित इंफोसिस कार्यालय में 25 साल की के. रासिला राजू की हत्या कंप्यूटर के तार से कथित तौर पर गला घोंटकर की गई। यह घटना इंफोसिस बिल्डिंग की नौवीं मंजिल पर हुई। 

सहायक पुलिस आयुक्त वैशाली जाधव ने बताया, यह घटना शाम में पांच बजे के आसपास घटित हुई होगी, लेकिन हमें देर शाम करीब आठ बजे जानकारी मिली। रासिला इस कंपनी के साथ सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम कर रही थी। उन्होंने कहा कि रविवार को रासिला काम कर रही थी जबकि बेंगलुरू में उसके दो सहकर्मी ऑनलाइन थे। 

अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। 

Latest India News