A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बापू के ‘करो या मरो’ के नारे को अब नए मायने देने होंगे: राहुल गांधी

बापू के ‘करो या मरो’ के नारे को अब नए मायने देने होंगे: राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की 78वीं वर्षगांठ पर कहा कि अब महात्मा गांधी के नारे ‘करो या मरो’ को ‘अन्याय के खिलाफ लड़ो, डरो मत’ के रूप में नए मायने देने होंगे।

'Fight against injustice, don't be afraid': Rahul Gandhi- India TV Hindi
Image Source : PTI (FILE) 'Fight against injustice, don't be afraid': Rahul Gandhi

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की 78वीं वर्षगांठ पर कहा कि अब महात्मा गांधी के नारे ‘करो या मरो’ को ‘अन्याय के खिलाफ लड़ो, डरो मत’ के रूप में नए मायने देने होंगे। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भारत छोड़ो आंदोलन की 78वीं वर्षगांठ पर गांधीजी के ‘करो या मरो’ के नारे को नए मायने देने होंगे। अन्याय के ख़िलाफ़ लड़ो, डरो मत।’’ राहुल ने ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की तस्‍वीर भी शेयर की जिसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एक विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। महात्मा गांधी ने आठ अगस्त 1942 को उन्होंने 'भारत छोड़ो आंदोलन' की शुरुआत की थी।

Latest India News