1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अंबेडकर के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां करने वाले प्रोफेसर के खिलाफ FIR दर्ज

अंबेडकर के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां करने वाले प्रोफेसर के खिलाफ FIR दर्ज

चमोली के एसपी प्रीति प्रियदर्शी ने बताया कि गोपेश्वर के सरकारी परा स्नातक कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के पद पर तैनात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की गयी है।

b. r. ambedkar- India TV Hindi
b. r. ambedkar

गोपेश्वर: बी. आर. अंबेडकर के खिलाफ सोशल नेटवर्किंग साइट पर कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी करने पर यहां के एक कॉलेज के प्रोफेसर के खिलाफ FIR दर्ज की गयी। चमोली के एसपी प्रीति प्रियदर्शी ने बताया कि गोपेश्वर के सरकारी परा स्नातक कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के पद पर तैनात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की गयी है।

उन्होंने अंबेडकर की 125 वीं जयंति के मौकेे पर कल फेसबुक पर अभद्र टिप्पणियां की थी। उन्होंने बताया कि दलितों और आदिवासियों के एक संगठन ऑल इंडिया सेवा स्तंभ के जिला अध्यक्ष द्वारा दर्ज की एक शिकायत के आधार पर IPC की संबंधित धाराओें और आईटी अधिनियम के तहत प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

UN ने पहली बार मनाई डॉ. अंबेडकर की जयंती

संयुक्त राष्ट्र मे पहली बार बी. आर. अंबेडकर की जयंती मनाई। संयुक्त राष्ट्र के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि बी आर अंबेडकर हाशिए पर जी रहे लोगों के लिए ‘एक वैश्विक प्रतीक’ हैं। संयुक्त राष्ट्र और भारत उनके विजन को पूरा करने के लिए साथ मिलकर काम करेंगे। UNDP की प्रशासक हेलेन क्लार्क ने अंबेडकर की 125 वीं जयंती पर आयोजित समारोह में कहा कि, ‘संयुक्त राष्ट्र में इस महत्वपूर्ण वषर्गांठ को मनाए जाने पर मैं संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) की ओर से भारत की सराहना करती हूं।’

संयुक्त राष्ट्र के अगले महासचिव पद के उम्मीदवारों में शामिल क्लार्क ने कहा, ‘हम वर्ष 2030 के एजेंडे और दुनिया भर के गरीब एवं वंचित लोगों के लिए अंबेडकर की सोच को हकीकत में बदलना सुनिश्चित करने के लिए भारत के साथ अपनी बेहद करीबी साझेदारी को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’  

भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पी अंबेडकर की 125वीं जयंती इस वैश्विक संस्था में मनाई गई थी।

Latest India News