1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पत्रकार हत्या मामालाः मंत्री राममूर्ति वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज

पत्रकार हत्या मामालाः मंत्री राममूर्ति वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज

नई दिल्लीः पत्रकार जगेन्द्र सिंह की हत्या के मामले में मंत्री राममूर्ति वर्मा और तत्कालीन इन्स्पेक्टर राय के खिलाफ शाहजहाँपुर के पुंवाया थाने में धारा 302, 504, 506, 120 बी के तहत मामला दर्ज हो

पत्रकार हत्या मामालाः...- India TV Hindi
पत्रकार हत्या मामालाः राममूर्ति वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज

नई दिल्लीः पत्रकार जगेन्द्र सिंह की हत्या के मामले में मंत्री राममूर्ति वर्मा और तत्कालीन इन्स्पेक्टर राय के खिलाफ शाहजहाँपुर के पुंवाया थाने में धारा 302, 504, 506, 120 बी के तहत मामला दर्ज हो गया है।

पत्रकार जगेंद्र सिंह की मौत के बाद उनके परिवार के लिए न्याय की मांग करते हुए आज पत्रकारों ने नई दिल्ली में प्रदर्शन किया था। उत्तर प्रदेश के कुछ पुलिसकर्मियों और मंत्री राममूर्ति वर्मा के समर्थकों पर पत्रकार को जिंदा जलाकर मारने का आरोप है।

इससे पहले इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के पदाधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि जंतर-मंतर पर अखिलेश यादव सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार पर आरोप लगाया कि यह मंत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

राज्य सरकार ने पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया, लेकिन सपा का शीर्ष नेतृत्व मंत्री का बचाव कर रहा है, जबकि पत्रकार ने एक वीडियो में खुद पर हमले के लिए मंत्री को जिम्मेदार ठहराया है।

जगेंद्र सिंह का परिवार अनशन पर है और मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच की मांग कर रहा है।

Latest India News