1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तेलंगाना: CM के चंडी महायज्ञ के दौरान पंडाल में लगी आग

तेलंगाना: CM के चंडी महायज्ञ के दौरान पंडाल में लगी आग

हैदराबाद: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव द्वारा कराए जा रहे आयुथ चंडी महायज्ञ के आयोजन स्थल पर आज आग लग गई। समारोह में पहले राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के आने का भी कार्यक्रम था लेकिन

fire- India TV Hindi
fire

हैदराबाद: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव द्वारा कराए जा रहे आयुथ चंडी महायज्ञ के आयोजन स्थल पर आज आग लग गई। समारोह में पहले राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के आने का भी कार्यक्रम था लेकिन खबर के मुताबिक आग लगने की घटना की वजह से उनका दौरा निरस्त कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस ने कहा कि यहां पास में राव के फार्म हाउस पर किये जा रहे पांच दिवसीय आयुथ चंडी महायज्ञ के आयोजन स्थल पर लग गई। आग की लपटों पर तत्काल काबू पा लिया गया और इसमें कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार घटना पड़ोस के मेडक जिले के इरावेल्ली गांव में दोपहर करीब डेढ़ बजे घटी जब होमकुंडम से निकली आग की लपट घास के बने यज्ञशाला के शेड तक पहुंच गई।

मेडक के डीएसपी जी राज रत्नम ने फोन पर बताया कि कम से कम तीन दमकल वाहनों को सेवा में लगाया गया है और आग को फौरन बुझा लिया गया। घटना में यज्ञशाला आंशिक रूप से जल गई। डीएसपी ने कहा कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ और मौजूद सभी लोगों को तत्काल बचा लिया गया। आग पर नियंत्रण पा लिया गया।

डीएसपी के अनुसार समारोह के अंतिम दिन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी इसमें शामिल होने वाले थे लेकिन खबर के मुताबिक घटना के बाद उनकी यात्रा निरस्त कर दी गई। बता दें कि वैश्विक शांति और भलाई के लिए किया जा रहा महायज्ञ 23 दिसंबर को शुरू हुआ था।

Latest India News