1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोलकाता में सरकारी अस्पताल में लगी आग, कोई हताहत नहीं

कोलकाता में सरकारी अस्पताल में लगी आग, कोई हताहत नहीं

कोलकाता: महानगर के शासकीय शम्भूनाथ पंडित अस्पताल में आज सुबह आग लग गई। बीते तीन दिन में राज्य के किसी अस्पताल में आग लगने की यह दूसरी घटना है। पुलिस ने बताया कि इस घटना

kolkata hospital- India TV Hindi
kolkata hospital

कोलकाता: महानगर के शासकीय शम्भूनाथ पंडित अस्पताल में आज सुबह आग लग गई। बीते तीन दिन में राज्य के किसी अस्पताल में आग लगने की यह दूसरी घटना है। पुलिस ने बताया कि इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है।

अग्निशामक दल के अधिकारियों ने बताया कि आग आज सुबह 11 बजकर 48 मिनट पर अस्पताल की दूसरी मंजिल पर स्थित पुस्तकालय में लगी। यह अस्पताल शहर के दक्षिणी हिस्से में स्थित है। उन्होंने बताया कि दमकल के छह वाहनों को आग बुझाने के काम में लगाया गया था और 15 मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया गया था।

इससे पहले, शनिवार को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आग लगने के कारण भगदड़ मच गई थी। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी जबकि सात लोग घायल हो गए थे।

पश्चिम बंगाल सरकार ने मुर्शिदाबाद में आग लगने और भगदड़ की घटना की सीआईडी जांच के आदेश दिए हैं।

Latest India News