दिल्ली महिला आयोग के कार्यालय में लगी आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
दिल्ली महिला आयोग के कार्यालय में लगी आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
IndiaTV Hindi Desk
Published : Aug 27, 2019 08:47 pm IST, Updated : Aug 27, 2019 11:30 pm IST
मध्य दिल्ली स्थित विकास भवन के दूसरे तल पर स्थित दिल्ली महिला आयोग के कार्यालय में मंगलवार को आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
Delhi Commission for Women Chairperson Swati Maliwal during a fire which broke out in the conference hall of her office, on the second floor of Vikas Bhawan in New Delhi
नई दिल्ली: मध्य दिल्ली स्थित विकास भवन के दूसरे तल पर स्थित दिल्ली महिला आयोग के कार्यालय में मंगलवार को आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने कहा अग्निशमन विभाग को शाम छह बजकर 3 मिनट पर आग को लेकर कॉल आई जिसके बाद आग बुझाने वाली आठ गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। दिल्ली महिला आयोग के अधिकारी के अनुसार सम्मेलन कक्ष में आग लगने के समय 22 से 25 लोग मौजूद थे।