1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. BIG NEWS: मुंबई में मेक इन इंडिया शो के दौरान लगी भीषण आग

BIG NEWS: मुंबई में मेक इन इंडिया शो के दौरान लगी भीषण आग

मुंबई में मेक इन इंडिया शो के दौरान भीषण आग लगने की खबर सामने आई है।

Fire breaks- India TV Hindi
Fire breaks

मुंबई: मुंबई में मेक इन इंडिया शो के दौरान भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस हादसे के कारण मंच भी टूट गया है। मुंबई में चल रहे इस समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीश और उद्धव ठाकरे भी शिरकत करने पहुंचे थे। फिलहाल इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। आग की लपटों को बढ़ता देख मंच पर मौजूद कलाकारों को प्राथमिकता के आधार पर वहां से हटा लिया गया। बताया जा रहा है कि यह आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी।

दरअसल जिस वक्त यह हादसा हुआ तब कलाकार मंच पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दे रहे थे। उसी वक्त मंच के नीचे से एक धुंए का गुबार उठा जिसने देखते ही देखते मंच को आग की चपेट में ले लिया। पहले मंच पर मौजूद कलाकारों को वहां से हटाया गया उसके बाद बचाव दल ने आग बुझाने की कोशिश की जो अब भी जारी है। आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में बॉलीवुड से जुड़ी तमाम बड़ी हस्तियां पहुंची हैं जिसमे अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, आमिर खान और प्रसून जोशी जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

Latest India News