नई दिल्ली: जिस इमारत में दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती रहते हैं, उसमें आग लग गई। इसके बाद आप नेता ने आरोप लगाया कि घटना उनके खिलाफ षडयंत्र है। दमकल विभाग के मुताबिक, दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके की जिस इमारत में भारती अपने परिवार के साथ रहते हैं उसमें रात डेढ़ बजे आग लगने की खबर मिली जिसके बाद चार दमकल के वाहनों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझा दिया।
भारती का परिवार सुरक्षित है। उनका परिवार दूसरी मंजिल पर रहता है। अधिकारियों ने कहा कि संभवत: शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगर। बहरहाल, पुलिस ने साजिश के किसी पहलू से इनकार नहीं किया। उन्होंंने कहा कि जांच में आग लगने के कारण सामने आ जाएंगे। भारती ने आरोप लगाया कि घटना उनके खिलाफ साजिश है।
आप विधायक ने कहा, आग पहली मंजिल के एक बंद फ्लैट में लगी। जिस मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम में मैं रह रहा हूं उसके कारण मैं साजिश से इनकार नहीं कर सकता हूं। मैंने साजिश के कोण के बारे में ट्वीट किया था और मामले की जांच के लिए पुलिस आयुक्त को टैग भी किया था।
Latest India News