1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. संसद के एनेक्सी भवन में लगी आग, JDU की चल रही थी बैठक

संसद के एनेक्सी भवन में लगी आग, JDU की चल रही थी बैठक

नई दिल्ली: संसद के एनेक्सी भवन की दूसरी मंजिल पर रविवार को आग लग गई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आग लगने के बाद भवन में काम कर रहे लोगों को तुरंत बाहर निकाला

annexe building- India TV Hindi
annexe building

नई दिल्ली: संसद के एनेक्सी भवन की दूसरी मंजिल पर रविवार को आग लग गई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आग लगने के बाद भवन में काम कर रहे लोगों को तुरंत बाहर निकाला गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। अग्निशमन दल ने आग पर काबू पा लिया है।

आग लगने की जानकारी दोपहर डेढ़ बजे मिली। एयर कंडीशनर में हुए शॉट सर्किट के चलते आग लगी जिससे भवन की पहली और दूसरी मंजिल में धुआं भर गया।

जब आग लगी उस समय एनेक्सी भवन के एक हिस्से में जेडीयू की एक बैठक चल रही थी। हालांकि इसके बाद भी बैठक बिना रूके चली ।
 

Latest India News