A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लुधियाना की कपड़ा फैक्ट्री और कोलकाता के गेस्ट हाउस में लगी आग

लुधियाना की कपड़ा फैक्ट्री और कोलकाता के गेस्ट हाउस में लगी आग

लुधियाना में कंगनवाला रोड पर स्थित एक कपड़ा फैक्ट्री में रविवार शाम आग लग गई है। इसके अलावा रविवार को कोलकाता के एक गेस्ट हाउस से भी आग लगने की खबर सामने आई।

fire- India TV Hindi
Image Source : PTI प्रतिकात्मक तस्वीर

लुधियाना। पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां लुधियाना में कंगनवाला रोड पर स्थित एक होजरी की कंपनी में रविवार शाम आग लग गई है। आग पर काबू पाने में दमकल की टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

कोलकाता के एस्प्लेनेड इलाके में रविवार शाम को पांच मंजिली इमारत के ऊपरी मंजिल पर आग लग गयी हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल अधिकारी ने यह जानकारी दी। आग बुझाने के लिये दमकल की नौ गाड़ियां सेवा में लगायी गयी थीं और एक घंटे के अंदर आग पर काबू पा लिया गया। 

अधिकारी ने बताया कि आग में किसी के फंसे होने या हताहत होने की खबर नहीं है। आग शाम करीब छह बजकर 10 मिनट पर लेनिन सरानी स्थित गेस्ट हाउस की ऊपरी मंजिल पर लगी थी, जिसे शाम सात बजकर पांच मिनट पर बुझा लिया गया।

Latest India News