नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में आग, सभी यात्री सुरक्षित
नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में आग, सभी यात्री सुरक्षित
IndiaTV Hindi Desk
Published : Sep 04, 2019 10:49 pm IST, Updated : Sep 04, 2019 11:12 pm IST
नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग दरभंगा स्टेशन पर उस समय लगी जब सभी यात्री ट्रेन से नीचे उतर चुके थे।
Image Source : INDIA TVBihar Sampark Kranti Train Fire
नई दिल्ली: ऩई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग दरभंगा स्टेशन पर उस समय लगी जब सभी यात्री ट्रेन से नीचे उतर चुके थे। हालात पूरी तरह से नियंत्रण में है। बताया जाता है कि यह ट्रेन नई दिल्ली से चलकर दरभंगा स्टेशन पर पहुंची थी। गनीमत रही कि जिस वक्त ट्रेन की बोगी में आग लगी उस वक्त सभी यात्री ट्रेन से नीचे उतर चुके थे। वरना बड़ा हादसा हो सकता है। आग की वजह का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।