1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में चलती ट्रेन में लगी आग, मचा हड़कंप

दिल्ली में चलती ट्रेन में लगी आग, मचा हड़कंप

नई दिल्ली: दिल्ली के आजादपुर मंडी के पास से जा रही एक ट्रेन की बोगी में आग लग गई। इलाहाबाद-नई दिल्ली एक्सप्रेस की बोगी में आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना शाम 5

दिल्ली में चलती ट्रेन...- India TV Hindi
दिल्ली में चलती ट्रेन में लगी आग, मचा हड़कंप

नई दिल्ली: दिल्ली के आजादपुर मंडी के पास से जा रही एक ट्रेन की बोगी में आग लग गई। इलाहाबाद-नई दिल्ली एक्सप्रेस की बोगी में आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना शाम 5 बजे की है।

गनीमत ये रही कि हादसे के वक्त ट्रेन खाली थी। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी थी और फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। बता दे कि ट्रेन नई दिल्ली से इलाहाबाद रूट की है लेकिन आजादपुर मण्डी क्यों लाई गई यह अभी साफ नहीं हो पाया है।

जानिए क्या है प्रयागराज एक्सप्रेस का रूट

दिल्ली से इलाहाबाद तक चलने वाली गाड़ी संख्या 12418 प्रयागराज एक्सप्रेस हफ्ते के सभी सातों दिन चलती है। दिल्ली से छूटकर इलाहाबाद तक कुल 5 जगह स्टॉप लेकर पहुंच जाती है। यह गाड़ी दिल्ली से रात 9.20 मिनट पर छूटती है और सुबह 6.50 मिनट पर इलाहाबाद पहुंच जाती है। दिल्ली से इलाहाबाद के बीच में गाजियाबाद, अलीगढ़, टुण्डला, कानपुर सेंट्रल, फतेहपुर में रुकती है।

Latest India News