1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुजरात के कांडला में केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, एक व्यक्ति की मौत, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

गुजरात के कांडला में केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, एक व्यक्ति की मौत, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

गुजरात के कांडला बंदरगाह के पास एक केमिकल फैक्ट्री में सोमवार को भीषण आग लग गई। यह आग आईएमसी नाम की कंपनी में लगी है। आग लगने का कारण एक टैंकर ने ब्लास्ट बताया जा रहा है।

Gujarat, Kandla, Fire- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA Fire breaks out in a chemical factory in Gujarat's Kandla, one dead (Representational Image)

गुजरात के कच्छ जिले में कांडला बंदरगाह पर मेथेनॉल भंडारण की एक टंकी में आग लग जाने से सोमवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई। कच्छ (पूर्वी) के पुलिस अधीक्षक परीक्षित राठौड़ ने बताया कि आग दोपहर में लगी। आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आग बुझाने के काम में कई दमकल वाहन और बड़ी संख्या में दमकलकर्मी लगे हुए हैं। उन्होंने बताया, ‘‘कांडला बंदरगाह पर एक मेथेनॉल भंडारण टैंक में आग लग गई। मौके से एक शव बरामद किया गया है। आग बुझाने का काम जारी है।’’

Latest India News