चेन्नई: यहाँ के हवाई अड्डे की हवाई पट्टी पर उस वक्त आग लग गई जब कर्मचारियों ने विमानों की आवाजाही में बाधा पैदा करने वाले पक्षियों को उड़ाने के लिए पटाखे छोड़े। अच्छी बात यह रही कि इस हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ। अधिकारियों ने बताया कि आग को तत्काल बुझा दिया गया और इसमें किसी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई।
अधिकारियों ने बताया कि रनवे के समीप बे-55 के पास सूखी घास में उस वक्त आग लग गई जब पक्षियों को रनवे से उड़ाने के लिए जलाए गए पटाखे वहां आ गिरे। दमकल ने आग पर तुरंत काबू पा लिया। आमतौर पर, पक्षियों को डराकर भगाने के लिए विमानों के उतरने या उड़ान भरने से पूर्व पटाखे चलाकर उन्हें खदेड़ा जाता है।
क्यों जलाए जाते हैं हवाई पट्टी पर पटाखे-
आपको बता दें कि पक्षियों के विमान के संपर्क में आने पर बड़ा हादसा हो सकता है । ऐसा कई बार हो भी चुका है। यदि कोई पक्षी उड़ता हुआ विमान के इंजन में घुस जाए तो इससे पूरा प्लेन क्रैश कर सकता है। पिछले सप्ताह भी ऐसा ही एक वाक्या बे-48 के पास हुआ था।
Latest India News