1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में चली गोली, 1 कांस्टेबल की मौत

कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में चली गोली, 1 कांस्टेबल की मौत

कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में गोलीबारी के दौरान अपराधी के साथ मौजूद एक कांस्टेबल रामकुमार को सिर और सीने में गोली लग गई जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई। कोर्ट

karkardooma court- India TV Hindi
karkardooma court

नई दिल्ली: दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में आज गोलीबारी होने से अफरातफरी मच गई। गोलीबारी के दौरान अपराधी के साथ मौजूद एक कांस्टेबल रामकुमार को सिर और सीने में गोली लग गई जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई। कोर्ट नंबर 73 में पेशी के दौरान एक अपराधी पर 4 हमलवरों ने गोली चलाई। पुलिस ने मौके से 2 देसी कट्टे बरामद किए हैं।

केजरीवाल सरकार ने मृत कांस्टेबल रामकुमार के परिजनों को 1 करोड़ मुआवजा देने का ऐलान किया है।

इस मामले में पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है। पुलिस के मुताबिक वारदात के दौरान 6 राउंड गोलियां चलाई गईं।

चुनावी वादे के मुताबिक अरविंद केजरीवाल ने दिसंबर 2013 में दक्षिण दिल्ली के घिटोरनी इलाके में मारे गए दिल्ली पुलिस के सिपाही के परिवार को एक करोड़ का मुआवजा दिया था। शराब माफिया ने एक्साइज महकमे में तैनात सिपाही विनोद कुमार को पीट−पीटकर मार डाला था।

Latest India News