1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सावन का पहला सोमवार आज, शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

सावन का पहला सोमवार आज, शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

नई दिल्ली: आज सावन का पहला सोमवार है। देशभर के शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है और भोले बाबा की विशेष पूजा अर्चना हो रही है। उज्जैन में महाकाल हो या वाराणसी

sawan monday- India TV Hindi
sawan monday

नई दिल्ली: आज सावन का पहला सोमवार है। देशभर के शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है और भोले बाबा की विशेष पूजा अर्चना हो रही है। उज्जैन में महाकाल हो या वाराणसी में काशी विश्वनाथ हो या फिर देवघर के भोले बाबा हों, सभी जगहों पर भक्तों की लंबी कतारें लगी हैं। इसके साथ ही हर शहर-गांव में शिवालयों पर भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है।

दिल्ली के पास गाजियाबाद के दुधेश्वर मंदिर में भी पूजा अर्चना का दौर चल रहा है। वहीं, मध्य प्रदेश के उज्जैन में पूरे विधि विधान से महाकाल की भस्म आरती हुई इसके बाद पंचामृत से उनका अभिषेक किया गया। य़ूपी के वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा के लिए भक्त उमड़े। देश भर के शिवालयों में भोले बाबा के दर्शनों के लिए देर रात से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है।

Also read:

जानिए, शिव को क्यों कहते हैं भोलेनाथ?

भगवान शिव बहुत भोले हैं, यदि कोई भक्त सच्ची श्रद्धा से उन्हें सिर्फ एक लोटा पानी भी अर्पित करे तो भी वे प्रसन्न हो जाते हैं। इसीलिए उन्हें भोलेनाथ भी कहा जाता है। सावन में शिव भक्त भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय करते हैं।

कुछ ऐसे ही उपायों के बारे शिवपुराण में भी लिखा है और ये उपाय इतने सरल हैं कि इन्हें बड़ी ही आसानी से किया जा सकता है। हर समस्या के समाधान के लिए शिवपुराण में एक अलग उपाय बताया गया है। सावन में ये उपाय विधि-विधान पूर्वक करने से भक्तों की हर इच्छा पूरी हो सकती है। ये उपाय इस प्रकार हैं-

शिवपुराण के अनुसार, भगवान शिव को प्रसन्न करने के उपाय-

  • भगवान शिव को चावल चढ़ाने से धन की प्राप्ति होती है।
  • तिल चढ़ाने से पापों का नाश हो जाता है।
  • जौ अर्पित करने से सुख में वृद्धि होती है।
  • गेहूं चढ़ाने से संतान वृद्धि होती है।
  • यह सभी अन्न भगवान को अर्पण करने के बाद गरीबों में बांट देना चाहिए।

Latest India News