नई दिल्ली: भारत का बुलेट ट्रेन का सपना साकार होने जा रहा है। इस दिशा में एक कदम और आगे बढाते हुए स्पेन की सेमी-हाईस्पीड टैल्गो ट्रेन का आज नई दिल्ली और मुंबई के बीच पहला ट्रायल शुरू होगा। शाम 7 बजकर 55 मिनट पर ट्रेन नई दिल्ली से मुंबई सेंट्रल के लिए रवाना की जाएगी। ट्रायल के दौरान ट्रेन में आरडीएसओ के इंजीनियर, रेलवे के अधिकारी और स्पेन से आए इंजीनियर्स की टीम मौजूद रहेगी।
(बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें होम पेज)
ट्रायल रन की स्पीड 130 किमी प्रति घंटा
स्पेनिश डिब्बों की ये ट्रेन नई दिल्ली से चलकर पलवल, मथुरा, कोटा, रतलाम और सूरत होते हुए 2 अगस्त को सुबह 10 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंच जाएगी। नई दिल्ली-मुम्बई सेंट्रल रेलवे स्टेशन के बीच टैल्गो ट्रेन का पहला ट्रायल रन 130 किमी प्रति घंटे की अधिकतम स्पीड से होगा। वहीं, 3 अगस्त को मुंबई सेंट्रल से नई दिल्ली के बीच का दूसरा ट्रायल रन भी 130 किमी प्रति घंटे की स्पीड से ही होगा।
तीसरे ट्रायल की स्पीड 150 किमी प्रति घंटा
नई दिल्ली- मुंबई के बीच इस ट्रेन का तीसरा और अंतिम ट्रायल रन 5 अगस्त को 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड पर किया जाएगा। टैल्गो कंपनी ने ये कोच 30 साल पहले तैयार किए थे, जिनका ताजिकिस्तान समेत 12 देशों में सफल ट्रायल हो चुका है। ट्रायल के सफल होने के बद कंपनी नये कोच भेजेगी।
देखिए अंदर से ऐसी दिखती है टैल्गो ट्रेन-
Latest India News