नई दिल्ली: भारतीय सेना में पहली बार जनरल ड्यूटी के लिए महिलाओं की भर्ती होने जा रही है। ये भर्ती 1 अगस्त से 5 अगस्त तक बेलगाम में चलेगी। इसमें कर्नाटक, केरल, लक्ष्यद्वीप, पुडुचेरी और अंडमान-निकोबार की 15,000 महिलाओं ने आवेदन किया था, जिनमें से 3,000 को शॉर्टलिस्ट किया गया है। लेकिन, सेना ने सिर्फ 100 पदों पर भी भर्ती निकाली है।
महिलाओं की भर्तीय बता दें कि पहली बार सेना में अधिकारी रैंक से नीचे की रैंक पर महिलाओं की भर्ती हो रही है। अब तक सेना में महिलाओं की सिर्फ अधिकारी पद पर भर्ती होती रही है। उनको युद्धपोतों और पनडुब्बियों पर सेवा देने से बाहर रखा गया था। लेकिन, अब जनरल ड्यूटी के लिए महिलाओं की भर्ती हो रही है।
Latest India News