तेलंगाना: सेल्फी लेने का क्रेज लोगों के दिमाग में चढ़कर ऐसा बोल रहा है। जिसके कारण लोग मौत के मुंह में चले जाते है। ऐसा ही मामला तेलंगाना का आया जहां पर सेल्फी लेने के चक्कर में झील में डूबकर 5 इंजीनियर छात्रों की मौंत हो गई।
तिलंगाना के वारंगल जिले में शनिवार को पांचो छात्र झील में नहाने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि सभी छात्र झील के किनारे सेल्फी ले रहे थे। तभी एक छात्रा का पैर फिसल गया और वह गिर गई। जिसे बचाने के लिए बाकी छात्र भी झील में डूब गए। पांचों छात्र वारंगल के वागदेवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में बीटेक फाइनल ईयर के छात्र थे।
ऐसे हुआ हादसा
इस पांचो में बहुत ही गहरी दोस्ती थी। जिसके कारण इनकी मंजली झील सागर में आ गई। यह अपनी इस दोस्ती को कैमरे में कैद करना चाहते थे। इसी दौरान एक छात्रा आर.प्रत्यूषा एक ख़तरनाक चट्टान पर बैठकर सेल्फी ले रही थी।
तभी उसका पैर फिसल गया और वो झील के गहरे पानी में गिर गई। जिसे बचाने के चक्कर में बारी-बारी से सभी इंजीनियरिंग के छात्रों ने झील में छलांग तो लगा दी। लेकिन इनमे से वापस कोई नहीं आया, लेकिन हादसे में छात्रा आर.प्रत्यूषा को बचा लिया गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सभी शवों को बाहर निकाल लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
देखे वीडियो:
Latest India News